मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के मोअज्जमपुर गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। इससे छह लोग घायल हो गए। इनका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि मोअज्जमपुर निवासी फरीद का परिवार के ही सलीम से एक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। बुधवार सुबह भी बहस होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में फरीद व फिरोज घायल हैं। वहीं दूसरी तरफ से सलीम, सलमा, रुखसार तथा जाकिर आदि भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।