फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी का खामियाजा भुगतेगी भाजपा

Mon, 28 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
सरायअकिल में रविवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में नोट बंदी का मामला प्रमुखता से पदाधिकारियों ने उठाया। चायल के बसपा विधायक आसिफ जाफरी ने कहा कि पीएम मोदी ने जल्दबाजी में नोट बंदी का जो फरमान जारी किया है। उसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा। कहा कि आम आदमी परेशान है।
विज्ञापन


किसान व गरीब के पास खाने-पीने का संकट है। विधायक ने कहा कि सपा सरकार में जनता रोती ही रहीं है। कभी गुंडों की वजह से तो कभी माफियाओं की वजह से। मंडल कोआर्डिनेटर महेंद्र गौतम ने कहा कि सपा सरकार जो विकास का दावा कर रही है, वह सब बसपा की देन है। बसपा कार्यकाल में बनी परियोजनाओं पर सपा ने काम किया और उसे अपनी उपलब्धि बता रही है। इस मौके पर सपा छोड़कर अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के महासचिव मो. अलताफ को पदाधिकारियों ने सदस्यता दिलाई। सम्मेलन में अशोक गौतम, हरीलाल बौद्ध, मैदान सिंह पटेल, वसीम अहमद, शानु प्रधान आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें