फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। कोतवाली के जहानपुर गांव में रविवार शाम मामूली कहासुनी पर एक युवक ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं। शिकायत पर पुलिस ने जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की तहरीर लेकर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

जहानपुर गांव निवासी पप्पू सरोज ने बताया रविवार को उसका बेटा आइसक्रीम मांग रहा था। उसने आइसक्रीम खरीदने के लिए बेटे को पैसे दिए। बेटा आइसक्रीम लेकर आया और उसे बदलने की जिद करने लगा। इस पर पप्पू आइसक्रीम बदलवाने वहां पहुंचा। आरोप है कि पप्पू के भाई ने इसी बात पवर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से पप्पू पर हमला कर दिया। हमले में पप्पू को गंभीर चोर्टें आइं। शोरगुल होने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस पप्पू को सीएचसी इस्माइलपुर ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बंटवारे को लेकर युवक पर बड़े भाई ने तमंचे से किया फायर, जख्मी
सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव में शनिवार रात पत्नी व बच्चों के साथ फसल की रखवाली कर रहे युवक पर उसके बड़े भाई ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इस दौरान कारतूस के छर्रे लगने से युवक को चेहरे और सिर में चोटें आई हैं। चीखपुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने ललकारा तो हमलावर भाग निकला। जख्मी युवक को अस्पताल भेजकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तिल्हापुर गांव निवासी प्यारेलाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। प्यारेलाल का बड़े भाई बिहारीलाल से जमीन के बंटवारे को लेकर एक साल से विवाद चल रहा है। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। प्यारेलाल के अनुसार शनिवार रात वह पत्नी पूजा व बच्चों के साथ खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। आरोप है कि रात दो बजे के करीब बड़ा भाई बिहारीलाल तमंचा लेकर खेत पर पहुंचा और बंटवारे को लेकर उससे गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया।
गनीमत रही कि फायर होते ही वह जमीन पर बैठ गया और उसकी जान बच गई। लेकिन गोली के छर्रे छिटककर चेहरे व सिर पर लग गए। पत्नी पूजा के चीखने-चिल्लाने पर खेतों की रखवाली कर रहे अन्य लोगों ने ललकारा तो आरोपी भाग निकला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद जख्मी युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच घर के बटवारे को लेकर घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें