सरसवां विकासखंड अंतर्गत डहरई गांव में नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे ग्रामीणों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। रास्ते में फिसलन के कारण हाल ही में दो ग्रामीणों के पैर भी फ्रैक्चर हो चुके हैं।
प्रमुख मार्ग होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं, लेकिन जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई न होने से पानी आगे नहीं जा पा रहा है और सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे रास्ता फिसलन भरा हो गया है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
कुछ दिन पहले वह साइकिल से घर लौट रहे थे। सड़क पर फैले गंदे पानी में साइकिल फिसल गई और वह गिर पड़े। हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसकी वजह से अब उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। साथ ही आए दिन सड़क पर कीचड़ होने की वजह से घटनाएं होती रहती है। -अमृत लाल, स्थानीय
सड़क पर काफी समय से किचड़ फैला हुआ है, लेकिन जिम्मेदार आंख पर पट्टी बांधे हुए हैं। पिछले दिनों वह बाइक से खेत की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर भरे पानी के कारण बाइक फिसल गई और गिरने से उनका भी पैर टूट गया। काश इस समस्या का समाधान कर दिया गया होता तो उनका पैर ठीक होता। - युवराज सिंह, स्थानीय
सड़क के बीचो-बीच बनी नाली का ढक्कन करीब पांच-छह महीने पहले टूट गया था। इसके कारण मिट्टी और कचरा चेंबर में फंस जाता है, जिससे पानी नाली में जाने के बजाय सड़क पर बहने लगता है। इसकी शिकायत कई बार की गई। एक बार सफाई कर्मी आकर खाना पूरी करके चले गए थे। - राकेश कुमार सरोज, स्थानीय
कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया। करीब दो महीने पहले इस समस्या को लेकर अखबार में खबर भी प्रकाशित हुई थी। उस समय एक बार सफाई तो कराई गई, लेकिन उसके बाद न तो सफाई हुई और न ही नाली की मरम्मत कराई गई। - राम आसरे, स्थानीय
युवराज सिंह
युवराज सिंह
युवराज सिंह
युवराज सिंह