कस्बे के पुरानी बाजार मोहल्ले में पड़ोसियों ने बच्चों के विवाद को लेकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक वार्ड 17 के पुरानी बाजार निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 24 मार्च को उनका बेटा विवेक मोहल्ले में ही खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी देवांग वर्मा पुत्र अमित वर्मा ने उसे ईंट मार दी। इससे आंख में गंभीर चोट लग गई। आरोप है कि जब वह बेटे व भाई मुकेश के साथ इसका उलाहना देने गए तो विपक्षी देवांग, परिवार के रत्नेश वर्मा, मनीष वर्मा उर्फ पिंटू, उसके भाई ने गालीगलौज करते हुए सभी को पीट दिया।