क्षेत्र के गुवारा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकद और जेवरात पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के अनुसार, गुवारा तैयबपुर गांव के नसीम अहमद ने बताया कि उसकी घर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है, जबकि अंदर के कमरों में परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर के बाहर ताला लगाकर परिवार के साथ सरायअकिल क्षेत्र के किनार गांव में निमंत्रण में गए थे।
शुक्रवार को जब वह घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर संदूक व आलमारी भी टूटी हुई थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। नसीम का दावा है कि चोरों ने एक लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी कर ली। संवाद
इसी तरह शुक्रवार की रात चोर दरियापुर चौराहा के पास स्थित अनुपम कुमार के गैराज से स्टार्टर व सपोर्ट लाइट व बोर का चेंबर उठा ले गए। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की जुटी है।