फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धमसिरा गांव में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी संगीता सरोज की दो वर्ष पहले धमसिरा गांव निवासी युवक से प्रेम विवाह हुआ था। दंपती का एक वर्ष का बेटा है। मंगलवार सुबह कच्चे मकान की छत से दुपट्टे के सहारे संगीता का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतका के पिता कमलेश चंद्र और भाई मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर संगीता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना की सूचना उन्हें ससुराल पक्ष ने नहीं बल्कि पुलिस ने दी।
विज्ञापन


करारी पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें