फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, एक दिन पहले पड़ोसी युवक के साथ निकला था

Mon, 03 Nov 2025 06:28 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

पिपरी कोतवाली इलाके के सैदपुर मजरा दुर्गापुर गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध हालत में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली इलाके के सैदपुर मजरा दुर्गापुर गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध हालत में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों के मुताबिक मृतक पड़ोसी युवक के साथ रविवार शाम को घर से निकला था।

विज्ञापन


सैदपुर गांव निवासी मजदूर केशन निषाद ने बताया कि रविवार शाम उनका पांचवें नंबर का बेटा संदीप निषाद (25) पड़ोसी रवि के साथ घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसे फोन लगाया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद उन्होंने रवि के घर जाकर संदीप के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि पहले तो रवि संदीप के बारे में बताने से आनाकानी कर रहा था,जोर देकर पूछने पर उसने गाली गलौज किया और कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

घर से गायब संदीप का पता नहीं चलने पर रवि के घर से वापस आने के बाद घरवालों ने संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। केशन के मुताबिक सोमवार दोपहर गांव के उमेश की पत्नी रेनू यमुना नदी की ओर गई थी। उसने आकर बताया कि काली माता स्थान के समीप नाला के पास संदीप का शव बबूल के पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ है। यह सुनकर घर के लोग बदहवास होकर घटना स्थल की ओर भागे। वहां गमछे के सहारे पेड़ पर संदीप का शव लटक रहा था।
विज्ञापन


यह देख परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। घरवालों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद आई पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किया। संदीप ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने मारकर उसे फंदे से लटकाया है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। संदीप अविवाहित था और सात भाइयों में पांचवें नंबर का था। घटना के बारे में थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगी। फिलहाल घरवालों की ओर से अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

तीन साल पहले मृतक का बड़ा भाई भी कर चुका है खुदकुशी 

सैदपुर गांव के लोगों के मुताबिक जिस स्थान संदीप का शव पेड़ से लटका मिला है,उसी स्थान के समीप तीन साल पहले संदीप के बड़े भाई त्रिलोकी निषाद ने भी फंदे पर लटककर खुदकुशी किया है। सोमवार को उसी स्थान पर संदीप का शव फंदे से लटका देख गांव वालों की पुरानी यादें ताजा हो गई।लोग आपस में इस बात की चर्चा करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें