फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics Championships : लवलेश व सतेंद्र ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण और रजत पदक

Mon, 03 Nov 2025 05:58 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चली 69वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कौशांबी के दो सब जूनियर एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
लवलेश व सतेंद्र ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण और रजत पदक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चली 69वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कौशांबी के दो सब जूनियर एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। कौशांबी ब्लाक के चुन्नी का पूरा गांव निवासी लवलेश सरोज पुत्र कृष्ण गोपाल ने दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि सतेंद्र सरोज पुत्र रामबली ने रजत पदक हासिल किया। दोनों राधेश्याम इंटर कॉलेज, कनैली के कक्षा नौ के छात्र हैं। वह गांव की सड़कों पर रोजाना अभ्यास करते हैं। उनके पिता किसान हैं।

विज्ञापन


सोमवार को हुई 400 मीटर व 600 मीटर सब जूनियर दौड़ में लवलेश ने दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, सतेंद्र ने 400 मीटर सब जूनियर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद जनपद के व्यायाम शिक्षक राजीव सिंह, मनमोहन सिंह व मानस मिश्रा ने दोनों एथलीटों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह व खेल प्रशिक्षक श्रवण कुमार ने भी छात्रों की सफलता पर हार्दिक बधाई प्रेषित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें