फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा मासूमों का शव, शोक में डूबा गांव

विज्ञापन
घोघपुर में हुए हादसे के बाद एक दूसरे से लिपट कर रोते दोनों भाई सोनू और राजेश
विज्ञापन
यमुना किनारे बाढ़ के पानी से भरे गहरे गड्ढे में शनिवार दोपहर डूबे दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद एक साथ गांव पहुंचे। शव पहुंचने पर पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर निवासी सोनू निषाद और उसके सगे भाई राजेश निषाद का परिवार दिल्ली में मजदूरी करता है। दोनों भाई करीब चार दिन पहले ही परिवार के साथ गांव लौटे थे। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सोनू का बेटा बृजेश (7) और राजेश के बेटे करन (6) व शनि (4) यमुना किनारे नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान शनि गहरे गड्ढे में डूबने लगा।



छोटे भाई को डूबता देख बृजेश और करन भी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। देखते ही देखते तीनों बच्चे गहरे गड्ढे में समा गए।


गांव लौटने की खुशी, गम में तब्दील


पोस्टमार्टम के बाद रविवार को तीनों मासूमों के शव गांव पहुंचे तो परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। एक साथ तीन शव देखकर हर किसी की आंखें भर आईं। पिता रामलोचन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पड़ोसियों के मुताबिक राजेश की पत्नी बड़की और सोनू की पत्नी छोटकी सगी बहनें हैं। दोनों बहनों की शादी सगे भाइयों राजेश और सोनू से हुई है। एक ही परिवार की दो बेटियों की गोद से तीन बच्चों का छिन जाना पूरे गांव को झकझोर गया।
विज्ञापन



मां-बहन के दिल्ली से लौटने के बाद होगा अंतिम संस्कार


परिजनों के मुताबिक बृजेश की मां और बहन रविवार रात दिल्ली से गांव पहुंचेंगी। उनके आने के बाद सोमवार को तीनों मासूमों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष ने पहुंचकर दी आर्थिक मदद


मंझनपुर नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी ओर से आर्थिक मदद दी। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

घोघपुर में हुए हादसे के बाद एक दूसरे से लिपट कर रोते दोनों भाई सोनू और राजेश

घोघपुर में हुए हादसे के बाद एक दूसरे से लिपट कर रोते दोनों भाई सोनू और राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें