फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : करारी पहुंचा गंगा में डूबे चचेरे भाइयों का  शव, किया गया सुपुर्दे खाक

Fri, 23 May 2025 06:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

करारी के चचेरे भाइयों की फतेहपुर में गंगा में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को शव घर पहुंचा। शव पहुंचते परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। देर शाम दोनों शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
मुदस्सिर सिद्दीक और जमन सिद्दीक। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी के चचेरे भाइयों की फतेहपुर में गंगा में नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को शव घर पहुंचा। शव पहुंचते परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। देर शाम दोनों शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कस्बे के नेतानगर के रहने वाले हबीब अहमद अपने भाई सिद्दीक अहमद परिवार के फातिया में पैतृक गांव फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मातिनपुर गांव गए थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे हबीब का पुत्र साहे जमन (17) सिद्दीक का पुत्र मुदस्सिर अहमद (18) गांव किनारे गंगा नदी में नहाने गए थे।

विज्ञापन


दोनों नदी किनारे कपड़े उतारकर नहाने गंगा में उतर गए। गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर गंगा पार फसल की रखवाली कर रहे किसान शोर मचाकर दौड़े। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर खोजबीन शुरू की। दो गोताखोर बुलाए गए। खोजबीन दौरान शाम साढ़े सात बजे शव उतराते दिखे जिसके बाद उन्हें निकाला गया।

मुदस्सिर अहमद इंटर व साहे जमन हाईस्कूल का छात्र था। मुदस्सिर अहमद साथ भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। जबकि साहे जमन तीन बहनों में एक लौता भाई था। शुक्रवार को शव घर पर पहुंचने पर परिजन चीख मारकर रोने लगे। देर शाम दोनों के शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें