फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में सड़े मिले दंपती के शव

Tue, 26 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घटना के मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के खरौना गांव में सोमवार सुबह एक घर में दंपती के शव सड़े मिले। घर से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो घर के अंदर फूलचंद नगरहा (55) का शव जमीन पर और उनकी पत्नी पूजा देवी (50) का शव खाट पर पड़ा मिला। दोनों का शव लगभग सड़ चुका था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक फूलचंद करीब 20 साल पहले छत्तीसगढ़ की पूजा देवी को घर लाए थे। शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह गांव में रह रहे थे। दोनों निसंतान थे और घर में ही किराने की दुकान चलाकर जीवन यापन करते थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि फूलचंद और उनकी पत्नी दोनों नशे के आदी थे और शराब पीने की वजह से गांव में उनका ज्यादा मेलजोल भी नहीं था। छत्तीसगढ़ से पत्नी को लाने के बाद फूलचंद के भाई कपिल मुनि और उनके परिवार ने उनसे पूरी तरह रिश्ता तोड़ लिया था। इसी वजह से दोनों पति-पत्नी अकेले ही रहते थे।
सोमवार सुबह जब घर के अंदर से लगातार दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों के शव पड़े मिले। शवों की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा क्षेत्र के ग्राम खरौना में एक घर के भीतर दो लोगों के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। -राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

घटना के मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण- फोटो : 1

घटना के मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें