फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : नकल कराने के वायरल वीडियो की जांच करेंगे मजिस्ट्रेट, कॉपियां लिखवाने का वीडियो हुआ था वायरल

Sat, 26 Mar 2022 08:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

जिले में इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन सख्त है। परीक्षा केंद्रों के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी मॉनीटरिंग जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से की जा रही है।
विज्ञापन
UP Board - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को मातृ भाषा हिंदी की परीक्षा के दिन केंद्र के बाहर के बाहर कॉपियां लिखने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त हो गया। वायरल वीडियो संज्ञान में लेकर डीएम सुजीत कुमार ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट तीन के अंदर तलब की गई है।
विज्ञापन




जिले में इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन सख्त है। परीक्षा केंद्रों के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी मॉनीटरिंग जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से की जा रही है।


बृहस्पतिवार को हिंदी की परीक्षा के दौरान सिराथू के एक केंद्र के बाहर कॉपी लिखने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग सिराथू इलाके के एक परीक्षा केंद्र के बाहर स्थित घर में कॉपी लिखते नजर आ रहे हैं। इसे जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटियल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




इसके लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम व सीओ मंझनपुर केजी सिंह को शामिल किया गया है। इस टीम को वायरल वीडियो की जांच कर तीन के अंदर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। डीएम ने बताया रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



सूत्र बताते हैं इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा पास कराने के लिए सॉल्वर गिरोह 30 हजार में ठेका ले रहा है। नकल माफिया परीक्षा केंद्रों से सेटिंग करके कॉपी व पेपर हासिल कर लेते हैं। इसके बाद कॉपी को बाहर से लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर केंद्रों में जमा करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें