फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए पक्षपात के आरोप

Wed, 25 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 टिकट बंटने के बाद से भाजपा के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को  मंझनपुर में भाजपा कार्यालय का घेराव कर दावेदारों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


   भाजपा से टिकट न मिलने पर दावेदारों में जबरदस्त गुस्सा है। सोमवार को जगह-जगह प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में महिला व युवा कार्यकर्ता मंझनपुर में बीजेपी के दफ्तर के सामने इकट्ठा हुए। प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में मंझनपुर, चायल व सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताआें ने चहेतों को टिकट देने का आरोप भी लगाया।

हुई वीडियोग्राफी, दर्ज होगा केस
बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने वालों के भी खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। प्रदर्शन की खबर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पुतला फूंकने वालों की वीडियोग्राफी कराई है। यह वीडियो चुनाव कार्यालय को भेज दी गई है। सदर कोतवाल मो. हासिम ने बताया कि जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंकने वालों पर केस
भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंकने के मामले में आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई कर दी गई है। इस मामले में भाजपा नेता अभिषेक तिवारी समेत उनके समर्थकों के खिलाफ सरायअकिल थाने में मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को समर्थकों ने बेनीराम कटरा तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला फूं का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें