फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवार बदमाशों ने फोटोग्राफर से की लूटपाट

Thu, 31 Jul 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के भगवतपुर रेलवे पुलिया के समीप मंगलवार रात स्टूडियो से घर लौट रहे फोटोग्राफर की पिटाई कर बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। शिकायत के बावजूद पूरामुफ्ती व एयरपोर्ट कोतवाली पुलिस सीमा विवाद बता पल्ला झाड़ती रही। इससे आहत पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन

पिपरी के कसेंदा निवासी शिवशंकर शर्मा प्रयागराज के नैनी कोतवाली अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में फोटो स्टूडियो चलाते हैं। शिवशंकर ने बताया कि मंगलवार रात वह स्टूडियो बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। भगवतपुर रेलवे पुलिया के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बदमाशों ने शिवशंकर की पिटाई कर जेब में रखा पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने एयरपोर्ट कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
आरोप है कि पुलिस ने पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र का घटनास्थल बता पल्ला झाड़ लिया। पूरामुफ्ती थाने में भी दूसरे थाने की सीमा की घटना बताकर गुहार अनसुनी कर दी गई। पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल एयरपोर्ट क्षेत्र का है। इस लिए पीड़ित को वहां भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें