फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
मंदरी के बाद सड़क हादसे का शिकार मृतक सबी की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदरी रेलवे क्रासिंग के समीप बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर गांव निवासी सबी (18 ) हाथ ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार रात वह गांव के ही कल्लू व सहदेव पटेल के साथ बाइक से दावत में शामिल होने मंदर गांव गया था। रात करीब आठ बजे सभी लोग घर लौट रहे थे। मंदरी रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान सबी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हाईवे चौड़ीकरण कर रही संस्था के कर्मी की मौत
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी गेंदूराज (48) मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से वह नेशनल हाईवे चौड़ीकरण करा रही संस्था में काम करता था। गेंदूराज सैनी कोतवाली के अटसराय स्थित संस्था के कैंप में रहता था। सोमवार रात अचानक गेंदूराज की तबीयत खराब हो गई। साथी मजदूर उसे इलाज के लिए सीएचसी सिराथू लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें