फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवारों को ट्राला ने कुचला, चाचा की मौत,भतीजा जख्मी

Mon, 13 Jan 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सैनी में ससुर खदेरी नदी के समीप हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सैनी के अटसरांय में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार दाेपहर साइकिल से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार चाचा-भतीजे को पीछे से आए ट्राला ने कुचल दिया। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी भतीजे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के किशनपुर कोतवाली के विजईपुर निवासी नीरज कैथल (38) अपने भतीजे विमलेश (30) वर्ष के साथ प्रयागराज में राजगीर का काम करते थे। प्रयागराज से चाचा-भतीजा एक बाइक से रविवार को घर जा रहे थे। रास्ते में सैनी के अटसरांय स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल से पहले कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आगे जा रही साइकिल से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजे सड़क पर गिर गए।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठा विमलेश तो छिटक कर दूर जा गिरा, लेकिन चाचा नीरज बीच सड़क पर पड़े रहे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला नीरज को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद आई पुलिस ने जख्मी विमलेश को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने नीरज और विमलेश के घर वालों को भी हादसे के बारे में जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन रोने लगे। बदहवास हालत में परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर बृजेश करवरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई कर दुर्घटना के आरोपी चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें