पिपरी कोतवाली की एयरपोर्ट चौकी के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार तांत्रिक अनियंत्रित होकर एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया। दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन में भर्तीकराया गया। दोपहर बाद तांत्रिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरवा कोतवाली के चौराडीह निवासी बलवंत (32) प्रयागराज के झलवा इलाके में रहता है। वह तंत्र मंत्र करता था। परिवार के लोगों के अनुसार सोमवार शाम बलवंत बाइक से चौराडीह गांव में अपने भाइयों से मिलने के लिए आया था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे बलवंत ब
ाइक से झलवा जा रहा था। जैसे ही वह एयरपोर्ट चौकी के पास पहुंचा तो उसकी बाइक बेकाबू होकर एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गई। हादसे में बलवंत का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची रहीमाबाद चौकी पुलिस ने बलवंत को घायलावस्था में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोपहर बाद बलवंत की मौत हो गई।