फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रक से भिड़े बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Fri, 18 Aug 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से भिड़े बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

-सैनी कोतवाली के करनपुर सौंरई चौराहे के पास सयांरा मोड़ पर हुआ हादसा
फोटो नं-15,16
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के करनपुर सौंरई चौराहे के पास सयांरा रोड पर आ रहे ट्रक से बाइक सवार युवक भिड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के नयानगर मोहल्ला निवासी साजिद अली (35) का एक दोस्त किसी मामले में जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए जरूरी दस्तावेज लेने के लिए बृहस्पतिवार को वह सिराथू में अपनी बहन के घर जा रहा था। साथ में उसका पड़ोसी दोस्त इरफान (35) व सरायअकिल कोतवाली के पनारा गोपालपुर निवासी अफसर (30) भी थे। एक ही बाइक पर तीनों दोस्त जैसे ही करनपुर सौंरई चौराहे से आगे सयांरा रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक भिड़ गई। जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंश की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान साजिद की मौत हो गई। जबकि, इरफान और अफसर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की खबर सुनकर घायलों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। साजिद की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें