कोखराज कोतवाली के केशउवापुर के समीप नेशनल हाईवे पर तीन पहले सड़क हादसे में जख्मी बाइक सवार अनिल कुमार निर्मल की मौत हो गई। उसका इलाज मंझनपुर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली अहिरारा गांव निवासी अनिल कुमार निर्मल अपने साथी प्रदीप कुमार पाल के साथ 24 अक्तूबर को बम्हरौली में दंगल देखने गया था। वहां से दोनों अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
जैसे ही केशउवापुर के समीप पहुंचे हाईवे पर आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोर्टें आइं थी। अनिल की हालत नाजुक होने पर मंझनपुर के समदा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई।