फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
भडे़हरी मोड़ के समीप मार्ग हादसे में मोहन लाल की मौत के बाद गमजदा परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के भड़ेहरी के समीप शनिवार सुबह बेकाबू लोडर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से जख्मी है। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला लोडर चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के धुमाई मजरा खरका निवासी मोहनलाल (24) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार वह अपने साथी दिलीप के साथ बाइक से सिराथू जा रहा था। जैसे ही दोनों भड़ेहरी स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार पिकअप (लोडर) ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकासाथी दिलीप गंभीर रूप से जख्मी है। घटना के बाद लोडर चालक गाड़ी समेत भाग निकला। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने दिलीप से पूछताछ के बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एंबुलेंस सहायक गंभीर
एंबुलेंस सेवा (108) में अश्वनी कुमार सिंह ईएमटी के पद पर नियुक्त है। शुक्रवार रात से पश्चिमशरीरा से एक मरीज को लेकर अश्वनी एंबुलेंस से अस्पताल गया था। रात को वह वापस पश्चिमशरीरा लौट रहा थ। जैसे ही वह लोग मंझनपुर कोतवाली के टिकरी के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना में एंबुलेंस के परखचे उड़ गए है। साथी चालक ने अश्वनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहाें उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें