फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादीपुर पुल से टकराकर बाइक सवार की मौत, रिश्तेदार गंभीर

विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with Kadipur bridge, relative serious - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कादीपुर स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठा उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के शम्साबाद गांव का सुघर सिंह (40) शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने रिश्तेदार चित्रकूट निवासी नवल किशोर के साथ बाइक से चरवा स्थित रिश्तेदारी जा रहा था। उसके साथ दूसरी बाइकों पर मुंगरी गांव निवासी मामा धरम सिंह व अन्य रिश्तेदार भी थे।
जैसे ही सुघर की बाइक कादीपुर के समीप ससुर खदेरी नदी के पुल पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में सुघर व नवल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके साथ दूसरी बाइकों पर जा रहे रिश्तेदारों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने सुघर की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घरवाले इलाज के लिए उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। नवल को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने सुघर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हमले की जताई जा रही थी आशंका
मृतक सुघर के मामा धरम सिंह का कहना था कि किसी ने उसके भांजे के सिर पर डंडे से वार किया है। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई है। जबकि पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों का बयान लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक फोन पर बात कर रहा था, तभी हादसा हुआ है।
पत्नी से था सुघर का अलगाव
सुघर सिंह के मामा धरम सिंह ने बताया कि करीब 13 साल पहले उसके भांजे की शादी कुशवां गांव की अनीता के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। इसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन रहने लगी। इस पर पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी थी।
बृहस्पतिवार को भी हुआ था हादसा
जिस स्थान पर सुघर हादसे का शिकार होकर काल का गाल बना वहीं पर बृहस्पतिवार को भी हादसा हो चुका है। घटना में प्रयागराज के बड़ी कोठी दारागंज निवासी शंभू (45) की मौत हो गई थी। जबकि उसके साथ बाइक पर रहा उसका भांजा वीरेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हुआ था।
सुघर की मौत महज एक हादसा है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए गए हैं। किसी ने हमले की बात नहीं बताई। लोगों ने बताया कि घटना के वक्त बाइक चला रहा सुघर फोन पर किसी से बात कर रहा था तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन

मनीष पांडेय, इंस्पेक्टर सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें