फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराकर पलटी बाइक, चिकित्सक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के लौधना गांव के समीप बुधवार देर रात नहर पुलिया से अनियंत्रित बाइक टकराने से उस पर सवार चिकित्सक की मौत हो गई। दुर्घटना में चिकित्सक के साथ उनका कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली के घोसी गांव निवासी डॉ. अनिल सिंह (40) की पश्चिमशरीरा में खुद की क्लीनिक है। डॉ. अनिल के साथ गलेहरा गांव का राहुल कंपाउडर का काम करता है। बुधवार को राहुल के गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉ. अनिल सिंह अपनी बुलेट बाइक से गए थे। उनके साथ बाइक पर राहुल भी बैठा था।
देर रात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों लोग पश्चिमशरीरा लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग लौधना के पास पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे की जानकारी के बाद चिकित्सक के परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद डॉ. अनिल सिंह का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें