फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: आमने-सामने से टकराई बाइक, एक की मौत, पांच गंभीर, भरवारी के सिघिंया के समीप हुआ हादसा

Sat, 03 Feb 2024 07:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

शुक्रवार रात वह एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग सिघिंया के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे बलराम पटेल (24) निवासी भटपुरवा, मोहित (25), करन (26) गांव कटारी जिला अमेठी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद भरवारी के सिघिंया के समीप बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली के बभनपुर निवासी रणजीत सिंह ( 21) अपने रिश्तेदार गोविंदपुर गोरियों निवासी आर्यन (26), ऊदल (24) के बाइक से टीकरडीह गए थे।

शुक्रवार रात वह एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह लोग सिघिंया के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे बलराम पटेल (24) निवासी भटपुरवा, मोहित (25), करन (26) गांव कटारी जिला अमेठी की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमेठी निवासी बाइक सवार वेटर का काम करते हैं। वह भरवारी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। इंस्पेक्टर कोखराज इंद्रदेव का कहना है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाबत तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक खाईं में पलटी, किशोर की मौत

कड़ा कोतवाली के अंबाई बुजुर्ग निवासी निसार अहमद का बेटा मुजाहिद (16) शुक्रवार को देवीगंज स्थित गेस्ट हाउस में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। भटपुरवा गांव के समीप सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की लाइट देख मुजाहिद का गाड़ी से नियंत्रण हट गया। इसके बाद वह गाड़ी सहित खाईं में पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात मुजाहिद ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार विद्युत संविदा कर्मी चोटिल

पूरामुफ्ती कोतवाली के मादपुर गांव निवासी रोहित विद्युत उपकेंद्र मनौरी में संविदा कर्मी है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी समाप्त होने पर बाइक से घर जा रहा था। पिपरी कोतवली के मनौरी रेलवे ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहा अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में जख्मी रोहित को इलाज के लिए राहगीरों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर दिया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें