ट्रेन से गिरकर बिरेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह एक युवक रेलवे लाइन के किनारे मृत पड़ा मिला। युवक की उम्र करीब 35 साल थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर भरवारी के स्टेशन मास्टर ने जीआरपी सिराथू को खबर दी। सूचना पर जीआरपी ने शव को लाइन के किनारे किया।
युवक की तलाशी के दौरान एक पर्स और मोबाइल मिला। पर्स में मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त प्रिंस पुत्र गोपाल सिंह निवासी चतरा जिला रोहतास बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने मोबाइल में दर्ज एक नंबर पर कॉल किया तो उसे विशाल नाम के व्यक्ति ने रिसीव किया। बताया मृतक उसका भाई प्रिंस है। वह दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर प्रिंस के घरवाले कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए हैं।