साइकिल वितरण के दौरान मौजूद छात्राएं व उनके अभिभावक। संवाद
क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर बुधवार को सामुदायिक विकास कार्यक्रम ‘सर्वांगीण अभियान’ के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की प्रेरणा से क्यूब रूट्स की तरफ से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 25 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एचएआई पीआईयू प्रयागराज के परियोजना निदेशक एसके सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी पहल सराहनीय है। कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों से जागरूक किया। उन्होंने सड़क पर बाईं ओर चलने, सुरक्षित गति अपनाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के प्रयोग पर जोर दिया। इस दौरान शिक्षिका कल्पना त्रिपाठी, परियोजना प्रमुख उदयभान सिंह व अन्य शिक्षक, छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।
साइकिल वितरण के दौरान मौजूद छात्राएं व उनके अभिभावक। संवाद