फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने भरी हुंकार, घेरा थाना

Sun, 17 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
शनिवार को भाजपाइयों ने मंझनपुर कोतवाली के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। सपा सरकार को आरोपों के कटघरे में खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के लिए धरना स्थल पर सांसद विनोद सोनकर भी पहुंचे। सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


सिराथू ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर की अगुवाई में मंझनपुर कोतवाली घेरो कार्यक्रम किया गया। सिराथू ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार किसी की हितैषी नहीं है। इस सरकार में सिर्फ अपराधियों का बोलबाला है। जनता से लेकर पुलिस तक मारी जा रही है। ब्लॉक प्रमुख ने एक-एक कर सपा सरकार की कमियां गिनाईं। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि सपा सरकार अपराध को बढ़ावा दे रही है। सपा के सरकार में पुलिस तक सुरक्षित नहीं रह गई है। व्यापारी, अधिवक्ता, आम जनता दहशतजदा है। बसपा ने हाथी बनवाने में अरबों खर्च किए तो सपा ने लोहिया पार्क बनवाने में। सभा के बाद सांसद और ब्लॉक प्रमुख की अगुवाई में इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर अरुण केशरवानी, सोमेश्वर तिवारी, साजन मौर्या, अजय पांडेय, प्रतिभा कुशवाहा, प्रदीप मिश्रा, गुड्डन तिवारी, जनार्दन मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद पांडेय आदि उपस्थित रहे। पूरामुफ्ती थाने के घेराव में जय सिंह पटेल, राम भजन त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी सूरज यादव, राजेश कुशवाहा, नरेंद्र पटेल आदि शामिल रहे। पइंसा थाने के घेराव में ऊधौश्याम, सुनीता त्रिपाठी, अशोक मौर्या, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें