फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई भखंदा माइनर, जलमग्न हो रही फसलें

Tue, 11 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 किशनपुर पंप कैनाल की भखंदा माइनर टेल में उफनाने से आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलमग्न हो रही है। फसल को बचाने के लिए किसान अपने-अपने खेतों में रात बिता रहे हैं। इस दौरान उनकी निगाह नहर के पानी पर रहती है। सोमवार को किसानों ने एक्सईएन नहर से पानी करने की मांग की है।
विज्ञापन


   भखंदा माइनर में फसलों की सिंचाई के लिए कभी भी पानी नहीं आता। गर्मी के दिनों में सूखे तालाबों को पानी से लबालब करने के लिए डीएम के निर्देश पर किशनपुर पंप कैनाल दो माह बाद चालू हुई। प्रमुख नहर से निकली भखंदा माइनर के एक भी तालाब सूखे न रहें इसे देखते हुए एक्सईएन ने टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दे रखा है। सिल्ट सफाई न होने के कारण भखंदा माइनर ओवरफ्लो चल रही है। टेल में अधिक पानी पहुंचने के कारण उफना कर गेहूं की फसल से खड़े खेतों को डुबोने लगी है। अब तक पानी से गांव के हरीशंकर सिंह, पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह, रामपाल सिंह आदि किसानों की फसल जलमग्न हो चुकी है। मामले की शिकायत किसानों ने एक्सईएन नहर आरके निरंजन से करते हुए पानी कम करने की मांग किया है। उधर नहर में पानी कम न होने की वजह से किसानों को रात भर खेतों में जागना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें