फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शिक्षामित्रों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

Mon, 04 Sep 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शिक्षामित्रों ने समायोजन समेत अन्य मांगों के समर्थन में आवाज भी उठाई।
विज्ञापन


जिले भर से आए तमाम शिक्षामित्र जिला मुख्यालय के डायट मैदान में जुटे। यहां पर संगठन की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि 22 वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र गरीबों, पिछड़ों और शोषितों के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं, लेकिन उनके और परिजनों के हितों की अनदेखी हो रही है। बैठक के दौरान नियमावली में संशोधन करके शिक्षामित्रों को समायोजित करने, समायोजन तक सम्मानजनक वेतनमान देने, नई शिक्षा नीति में शामिल करके शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करने समेत अन्य मांगें उठाईं।

बैठक के बाद डायट मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो मंझनपुर चौराहा, विकास भवन आदि होते हुए फिर डायट मैदान में समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को सांसद को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष नथन सरोज, महामंत्री इरशाद अहमद, उदय सिंह, सतीश तिवारी, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें