फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्कूल जा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, छह जख्मी

Sat, 23 Mar 2024 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के पइंसा के समीप शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे गिरते-पड़ते किसी तरह स्कूल पहुंचे। अध्यापकों ने घायल हुए छह बच्चों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

पइंसा के रामसखी कॉन्वेंंट स्कूल मे पढ़ने जा रहे छात्रों पर शुक्रवार की सुबह अनेठा गांव के समीप मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। खुद को बचाने का जतन करते हुए बच्चे इधर-उधर भागे पर मधुमक्खियों से नहीं बच सके।
मधुमक्खियों के डंक मारकर काटने से परेशान बच्चे किसी तरह दर्द से कराहते हुए स्कूल पहुंचे। घटना में मो. हुसैन, फैजान, सुलेमान ,अर्शलान,मो नबी समेत अन्य बच्चे मधुमक्खियों के डंक लगने और काटने से जख्मी हुए हैं। किसी का मुंह तो किसी के हाथ सूज गए।
विज्ञापन

रास्ते में भी कई छात्रों का स्कूल बैग तो कई की साइकिल छूट गई। स्कूल के अध्यापक सत्येंद्र सिंह, अभिमन्यु प्रसाद,शकील अहमद, कैसर अली ने सभी बच्चों का पास स्थित एक अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद बच्चों को उनके घर पहुंचाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें