फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटों व सचल दल की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
BEd entrance exam will be under the supervision of magistrates and mobile team - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी के सभागार में बैठक की। इसमें जोनल मजिस्ट्रेट, सचल दल प्रभारी, उप नोडल अधिकारी, केंद्राध्यक्षों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों को डीएम ने जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी परीक्षा के दिन भ्रमण करेंगे ताकि, नकल विहीन परीक्षा कराई जा सके।
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी के सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 5,049 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दो पाली में परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कराई जाएगी।
इसके लिए 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन जोनल मजिस्ट्रेट, पांच सचल दल व 15 केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। सभी निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से करें। परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने भवंस मेहता महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें