कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का डॉक्टर बाहरवाली के चक्कर में पत्नी को बच्चों सहित घर से पीटकर भगा दिया। पत्नी का आरोप है कि उसका बेवफा पति दूसरी शादी रचाने के फिराक में है। इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरायअकिल इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करारी क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उनके पति पेशे से डॉक्टर हैं और मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व प्रेमिका के चक्कर में पति ने उसे मार-पीटकर बच्चों सहित घर से भगा दिया। अब वह प्रेमिका से शादी करने की फिराक में है।
इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अश्लील बातें लिखीं। ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर पति की हरकतों से आहत महिला ने पुलिस से शिकायत की है। थानाध्यक्ष ने बताया मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।