दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर सैनी पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के चक मानिकपुर सैयद राजे निवासी प्रियंका यादव पुत्री आत्म प्रकाश की शादी करीब डेढ़ साल पहले फतेहपुर के खागा कोतवाली के नक्कटा का पूरा ऐलई रोड निवासी राहुल यादव के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में एसी व कार की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे। साथ ही विवाहिता से मारपीट करने गले।
बीते दिनों ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर जेवर छीन लिया और मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को पति राहुल यादव, ससुर रमेश यादव, सास ऊषा देवी, देवर प्रभु दयाल, ननंद पूजा, आरती व चचिया ससुर कोमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।