फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कैशियर की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
bank cashier's wife committed suicide, hanged - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के नजदीक स्थित इलाहाबाद बैंक के कैशियर की पत्नी का बुधवार दोपहर कमरे में फांसी से लटका शव मिला। दोपहर को खाना खाने पहुंचे कैशियर ने दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी का शव छत पर लगे पंखे के सहारे लटक रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे अवसाद को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जनपद का दिनेश कुमार इलाहाबाद बैंक में कैशियर हैं। इन दिनों उनकी तैनाती महेवाघाट ब्रांच में है। यहां वह किराए का कमरा लेकर पत्नी जया सागर (29) के साथ रहता था। बुधवार सुबह रोज की तरह दिनेश ड्यूटी पर चला गया। दोपहर में वह खाना खाने के लिए घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद वह नहीं खुला तो दिनेश ने खिड़की से अंदर झांका। अंदर कमरे में जया का शव फांसी के सहारे पंखे से लटक रहा था। यह देखते ही दिनेश दहाड़ मारकर रो पड़ा। जानकारी पर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। दिनेश की सूचना पर इंस्पेक्टर महेवाघाट केपी सिंह मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है।
दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले कानपुर निवासी दयाराम की बेटी जया से हुई थी। शादी के बाद संतान नहीं हुई। इसे लेकर जया काफी उदास रहती थी। पिछले तीन दिन से भी वह काफी गुमसुम रहती थी। इसकी सूचना उसने फोन पर अपने ससुर को दी थी। बुधवार को ही वह महेवाघाट आ रहे थे, इससे पहले पहले जया ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे जया के पिता दयाराम ने पुलिस को लिखकर दिया कि उसकी बेटी ने खुदकुशी की है। इसमें उनके दामाद का कोई दोष नहीं है। इस वजह से वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस ने जया के पिता का बयान लेने के बाद शव का पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कैशियर की पत्नी ने खुदकुशी की है। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका के पिता ने भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाही है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। -केपी सिंह, इंस्पेक्टर महेवाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें