फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ... साॅल्वर गैंग के एक और आरोपी की जमानत खारिज

Mon, 06 May 2024 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
साॅल्वर गैंग के एक और आरोपी की जमानत खारिज
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ओसा गांव के पास से पुलिस ने किया था गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर (कौशाम्बी)। जिला जज अनुपम कुमार ने सोमवार को साॅल्वर गैंग के एक और आरोपी की जमानत अर्जी खारिज दी। आरोपियों के खिलाफ आरओ/एआरओ परीक्षा के साॅल्व पेपर परीक्षार्थियों को बेचने का आरोप है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को मुखबिर की सूचना पर सफेद रंग की कार से आयुष पांडेय, पुनीत सिंह व नवीन सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से कुछ फर्जी आईकार्ड, प्रवेशपत्र, तीन मोबाइल व दो लाख रुपये बरामद हुए थे। पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एफ निवासी सौरभ शुक्ला को 14 मार्च 2024 को एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहीं से दोनों को जेल भेज दिया। इसी तरह विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 अप्रैल 2024 को लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी अमित सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके चार दिन बाद पुलिस ने लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के राजा बाजार, मक्का बाग निवासी अभिषेक शुक्ला को अन्य आरोपितों के साथ 20 अप्रैल 2024 को संदिग्ध मोबाइल व सिम के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी अर्पित विनीत जसवंत की ओर से दाखिल की गई जमानत अर्जी पर सोमवार को जिला जज अनुपम कुमार की अदालत में बहस हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी ने जमानत का विरोध किया। दोनों ओर से की गई बहस सुनने व पुलिस केस डायरी का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। हालांकि दो दिन पहले आरोपी अभिषेक शुक्ला की भी जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें