फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब का संविधान दिला रहा पहचान : पांडेय

Thu, 05 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक के गिरधरपुर गढ़ी गांव में बुधवार को कांग्रेसियों ने संविधान बचाओ अभियान के तहत सभा कर लोगों को संविधान की जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय व आयोजक और उपाध्यक्ष मनोज पटेल ने कहा कि भाजपा सत्ता में रही तो संविधान धीरे-धीरे खत्म कर देगी। उन्होंने इसके लिए जनता को सचेत रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान ही हमें पहचान दिला रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सब आजादी के साथ सभा कर अपनी बात रख रहे हैं तो यह बाबा साहब की देन है। केंद्र की सरकार का बस चलते से संविधान को बदल दें। इसमें वह धीरे-धीरे सफल हो रही है। इसके लिए जनता को सचेत रहना होगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश साहनी, मुस्तफा सिद्दीकी, वीर सिंह यादव, आसिफ अली, चांद शेख, श्याम मूर्ति तिवारी, राम बहादुर त्रिपाठी, श्याम सिंह भदोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें