फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सहालग में ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार, बाइक-कारों की खरीद में तेजी

Mon, 17 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शोरूम में बाइक पसंद करते लोग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सहालग शुरू होने के साथ ही एक बार फिर ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार हो गया है। शादियों में दहेज देने के लिए लोग बाइक और कारों की खरीदारी व बुकिंग कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि सहालग पर वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि इस सीजन में अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन


त्योहारों के बाद सहालग की शुरुआत पर लोगों ने वाहनों की खरीदारी के साथ ही बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। शोरूम पर लोग पहुंचकर पसंदीदा बाइक और कार की बुकिंग करा रहे हैं, जिससे ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक है।
गेरसा तिराहे पर स्थित आकर्ष गोपाल हीरो शोरूम में 100 से अधिक बाइक की बुकिंग हुई है। इसी तरह बाबा टीवीएस शोरूम में करीब 100 बाइक बुक हो चुकी है। सुपर हीरो पुरामुफ्ती शोरूम में लगभग 110 बाइक की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

कारों की भी शुरू हो गई बुकिंग
लोग चार पहिया वाहनों की भी बुकिंग कर रहे हैं। सयारा कमासिन स्थित एक कार शोरूम के सेल्स मैनेजर सनी अग्रहरि ने बताया कि इस समय गाड़ियों में ऑफर चल रहा है। पांच कारों की बुकिंग कराई गई है। इनमें ऑल्टो वैगन आर, डिजायर कार शामिल हैं। इसी तरह महेंद्रा ऑटो मोबाइल शोरूम में भी चार कार बुक हो चुकी हैं।
सहालग को लेकर बाइक की अच्छी बुकिंग हुई है। लोग बाइक खरीद भी रहे हैं। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा रहेगा। -रजनीश केसरवानी डायरेक्टर, आकर्ष गोपाल हीरो रसूलपुर गेरसा
इस समय कारोबार चमक रहा है। बाइक की अच्छी बुकिंग हुई है। लोग बाइक को खूब पसंद कर रहे हैं। -अमित केसरवानी
बाइक शोरूम के डायरेक्टर, रसूलपुर गेरसा
त्योहार के बाद एक सप्ताह तक कारोबार ठंडा रहा। सहालग शुरू होते ही एक बार फिर लोग बाइक की बुकिंग करा रहे हैं। कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।- देवेंद्र कुमार बाइक शोरूम डायरेक्टर, पुरामुफ्ती
शादियों का दौर शुरू हो गया है। अब तक पांच लोगों ने कार की बुकिंग कराई है। उम्मीद है कि कारोबार बेहतर रहेगा। - सनी अग्रहरि, सेल्स मैनेजर कार शोरूम, संयारा कमसिन

शोरूम में बाइक पसंद करते लोग- फोटो : udhampur news

शोरूम में बाइक पसंद करते लोग- फोटो : udhampur news

शोरूम में बाइक पसंद करते लोग- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें