पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार सुबह बंद पड़े घर की सफाई करने गई एक महिला को घेर कर गांव के ही दबंगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने दबंगों पर रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पिपरी कोतवाली के भगवतपुर इलाके का एक परिवार अब प्रयागराज के मुंडेरा इलाके में रहता है। शुक्रवार को घर की एक महिला भगवतपुर स्थित बंद पड़े घर की सफाई करने आई थी। आरोप है कि घर में सफाई कर रही महिला को देखकर मोहल्ले के छह लोग वहां पहुंचे और रंगदारी मांगते हुए कमरे में घुस गए।
दबंगों की इस हरकत का विरोध जब पीड़ित महिला ने किया तो उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकत की गई। इस पर पीड़िता ने शोर मचाकर दबंगों की हरकत का विरोध किया। शोरगुल सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इस बाबत इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है दोनों पक्षों के बीच विवाद है। मारपीट व अश्लीलता के आरोप निराधार हैं।