फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव में तीन दिन पहले ननद के साथ खेत गई विवाहिता के साथ पड़ोसी गांव के एक दबंग युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर बृहस्पतिवार को महिला ने सीओ चायल श्यामकांत से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया की चार दिन पहले वह अपनी ननद के साथ खेत की ओर गई थी। आरोप है कि इसी समय वहां पर पहले से मौजूद रहे पड़ोसी गांव के एक दबंग युवक ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इस बात का विरोध विवाहिता और उसकी ननद ने किया तो दबंग ने उनको मारापीटा और धमकी देते हुए भाग निकला। महिला का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद भी अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें