फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर किसान की हत्या का प्रयास, केस दर्ज

Sun, 07 Apr 2024 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े चाकू घोंपकर किसान की हत्या का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

करारी के लक्ष्मणपुर गांव में रिश्तेदारों ने ही दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडरा। करारी कोतवाली के लक्ष्मणपुर गांव में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर एक किसान की हत्या का प्रयास किया गया। जख्मी किसान को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने घटना का वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुर (म्योहर) निवासी यशवंत यादव ने बताया कि उसके भाई राजकुमार और भाभी सरिता के बीच आपसी विवाद चल रहा है। पीड़ित के मुताबिक शनिवार की दोपहर भाभी की बहन तारा निवासी सैयद सरावां, थाना चरवा अपने पति व भतीजे पताली के साथ घर आई थी। इन लोगों ने पति- पत्नी के विवाद को लेकर भाई से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच साढ़ू ने भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित का कहना है कि उसने भाई ने प्राणघातक हमला का वीडियो बना लिया है। यह वीडियो पुलिस को दे दिया गया है। घायल को सरायअकिल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें