शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कड़ा के कुबरी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में लोगों ने डुबकी लगाई। सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। करीब एक लाख तक श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने का अनुमान है। स्नान के बाद भक्तों ने मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
भोर से ही घाट की ओर जाने वाली सड़क पर कोई सिर पर गठरी रखे तो कोई गोद में बच्चा लेकर कुबरी गंगा घाट की ओर बढ़ता नजर आया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर नवरात्र के पहले व्रत की शुरुआत की। भीड़ के कारण सड़कों पर भी लंबी कतारें दिखाई दीं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी न हो।
-
स्रानार्थियों से बातचीत
- नवरात्र के पहले दिन व्रत रखकर सुबह पांच बजे दस वर्षीय बेटे शिवम के साथ गंगा स्नान करने आया। घाट पर भीड़ देखकर बेटे की चिंता हुई लेकिन दोनों ने आस्था की डुबकी लगाई। मां की कृपा से सब मंगलमय होगा। जय बाबू केसरी, टेवां, मंझनपुर
- घर पर रहकर खेती-किसानी करता हूं। नवरात्र में नौ दिन मां की पूजा करता हूं। गंगा स्नान कर मन को बहुत शांति मिली है। अब नौ दिन तक मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करूंगा। करन, पखरगंज, पश्चिम शरीरा
बेटे के साथ गंगा स्नान करने आया हूं। घाट पर काफी भीड़ थी, फिर भी हमने आस्था की डुबकी लगाई। नवरात्र की शुरुआत में गंगा स्नान कर मन प्रसन्न हो गया। मां की कृपा से जीवन धन्य हो गया।
नाथन, डेढ़ावल, पश्चिम शरीरा
जय बाबू केसरी
जय बाबू केसरी
जय बाबू केसरी