डॉ. रिजवी कॉलेज में बृहस्पतिवार को कौशाम्बी इंटर स्कूल ओलंपिक-2025 का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी, भवंस मेहता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रबोध श्रीवास्तव व मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शिवम श्रीवास्तव ने किया।
100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आर्यन कुमार प्रथम, मो. जीशान द्वितीय, ब्रिपेश राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, अर्चना द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुजीत कुमार प्रथम, रामभजन द्वितीय, शिवम कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में संजना प्रथम, करिश्मा द्वितीय और काजल तृतीय स्थान पर रहीं।
3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राम भजन प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय, अरविंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में संजना प्रथम, निधि यादव द्वितीय, काजल तृतीय स्थान पर रहीं। इन सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र डॉ. कै अबूतलहा अंसारी ने प्रदान किया।
वहीं, मझनपुर और सिराथू की टीमों के बीच कबड्डी का मुकाबला भी हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. अशरफ अब्बास, डॉ. मुकुंद देव द्विवेदी, डॉ. शैला भारती आदि मौजूद रहीं।
इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
जिले के कुल 25 इंटर कॉलेजों की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें एमडीबी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल, डीएस यादव इंटर कॉलेज आषाढ़ा, श्री दिलीप सिंह इंटर कॉलेज बाखरगंज, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी, पीपीएस इंटर कॉलेज पूरामुफ्ती, नंदीवानी स्कूल भरवारी, एमपी कॉलेज, करारी इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज बेरुई चरवा, एमएस इंटर कॉलेज बजहा, महाप्रसाद इंटर कॉलेज टिकरा, महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज मनौरी, धाता इंटर कॉलेज, सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज सरायअकिल, जिला पंचायत इंटर कॉलेज पश्चिम शरीरा, बैजनाथ अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज टेंवा, जनार्दन पांडेय इंटर कॉलेज मंझनपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज मनौरी, दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी, कृषक इंटर कॉलेज हिनौता, रियाज इंटर कॉलेज उखैय्या खास करारी, रिजवी कॉलेज करारी, भवंस मेहता इंटर कॉलेज भरवारी से कुल 315 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।