फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 26 Sep 2025 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर चंपहा बाजार में मीना करवरिया की स्नान के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
मीना करवरिया। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर चंपहा बाजार में बृहस्पतिवार सुबह स्नान के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामशरण करवरिया की 40 वर्षीय पत्नी मीना करवरिया घर में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण या खुले तार में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद में कोहराम मच गया। शाम को रिश्तेदारों के आने के बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें