बिना पंजीकरण के चल रहा अरमान हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर सील
नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ के पास है अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नेवादा ब्लॉक के तिल्हापुर मोड़ में पिछले एक साल से बिना पंजीकरण के चल रहे अरमान हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बुधवार को सील कर दिया।
तिल्हापुर मोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बगल में अरमान हाॅस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का अप्रैल-2023 में ही पंजीकरण समाप्त हो गया था, लेकिन अस्पताल संचालक डॉ. निसार ने इसका नवीनीकरण नहीं कराया। बिना नवीनीकरण के ही नर्सिंग होम संचालित हो रहा था। शिकायत मिलने पर बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि, डॉ. कृष्ण देव सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान नवीनीकरण न होने की बात सामने आई, जिस पर अस्पताल सील कर दिया।
-
अरमान हाॅस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसलिए उसे सील कर दिया है। अन्य किसी झोलाछाप के क्लीनिक की जांच नहीं हुई है। फिर से छापा मार कर जांच की जाएगी।
हिंद प्रकाश मणि,डिप्टी सीएमओ
व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद
व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद
व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसपी अतुल शर्मा । संवाद