देश में बहुत प्रकार की हवाएं बह रही हैं
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहां कि वर्तमान समय में देश में बहुत प्रकार की हवाएं बह रहीं है, लेकिन हम सबको इन हवाओं पर ध्यान न देकर सिर्फ अपने आप पर ही ध्यान देना है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से से हम सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए, खासतौर पर युवाओं को।
सेंट सारंग कांवेंट स्कूल में संचालित संस्कृत के पाठ्यक्रम को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर किया और इसके लिए उन्होंने मदरसे के प्रबंधक को बधाई देते हुए देश की अखंड भाषा संस्कृत के बेहतर प्रचार प्रसार पर जोर दिया और कहा कि संस्कृत भाषा उनके लिए बहुत ही प्यारी भाषा है जिसका सीधा अनुवाद कुरान में उर्दू और अरबी भाषा से मिलता जुलता है। संस्कृत के एक-एक श्लोक और कुरान में अंकित रिवायतों से मिलती जुलती हैं।
करीब तीन बजे तक कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद रुके उसके बाद अपने लाव लस्कर के साथ केरल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भारी संख्या के पुलिस बल के साथ एसडीएम चायल राहुल देव भट्ट, सी ओ चायल योगेंद्र नारायण कृष्ण, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपेंद्र यादव, मदरसा के प्रबंधक साजिद सईद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैयद सरावां आबिद हुसैन आदि मौजूद रहे।