फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ता

Sun, 04 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भाजपा जिला कार्यसमिति की रविवार को एसडी मेमोरियल स्कूल मंझनपुर में बैठक हुई। इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी सदस्यता प्रमुख बब्बूराम द्विवेदी ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित एसडी मेमोरियल उच्चतर स्कूल में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी सदस्यता प्रमुख बब्बूराम द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीब, किसान और नौजवानों की फिक्र है। वे सभी वर्ग के लोगों के हितों को सामने रखकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं।

उनके सम्मान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इसके बाद पूर्व महामंत्री के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर जिलामंत्री अजय त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष उदयन सिंह, पुष्पा देवी, प्रेमचंद्र चौधरी, सदस्यता प्रमुख अजय पांडेय, अमरेश केसरवानी, दिनेश पांडेय, जगजीत सिंह, अरविंद द्विवेदी, कमल कुशवाहा, अभय विश्वकर्मा, राहुल अग्रहरि, अंकित, बाबूलाल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें