फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग की गुंडई से ग्रामीणों में गुस्सा

Sun, 04 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। गांव के ही दबंग युवक की दादागीरी से ढेरहा (निगहा) गांव के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव भी किया। आरोप है कि शनिवार को इस युवक ने साथियों के साथ गांव के ही एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। शिकायत के बाद भी इलाकाई पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक ने महेवाघाट एसओ को कार्रवाई का निर्देश है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के ढेरहा (निगहा) गांव निवासी शिवाकांत पांडेय, कृष्णकुमार मिश्र, शिवशंकर, दिनेश तिवारी, प्रमोद कुमार, बालमुंकुद, विष्णुदत्त त्रिपाठी, देवमूरत मिश्र, महेश प्रसाद गौतम, बनवारी लाल आदि ने बताया कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने उनका जीना दुश्वार कर रखा है। आए दिन बेवजह से ग्रामीणों के साथ मारपीट करता रहता है। आरोप है कि शनिवार को ही इस युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित त्रिपाठी पर हमला कर दिया। उसे पीटकर लहूलुहान कर डाला। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। इल्जाम है कि घटना की नामजद शिकायत करने के बाद भी इलाकाई पुलिस ने हमलावर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि गांववालों के मुताबिक इस दबंग के खिलाफ महेवाघाट थाने में ही मारपीट, हमले के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही पुलिस रिकार्ड में यह व्यक्ति थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

इसके बाद भी पुलिस हमलावर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हमले और कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। एसपी को प्रार्थनापत्र देकर जांच और हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते एसपी ने महेवाघाट एसओ को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के निगहा गांव के दबंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। गांववालों ने बताया कि इस दबंग व्यक्ति का एक रिश्तेदार पुलिस महकमे में है। उसी व्यक्ति के दबाव के कारण इलाकाई पुलिस दबंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें