फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : एनकाउंटर में मारे गए अरबाज की दो महीने बाद होने वाली थी शादी, दहशत में परिवार

Thu, 02 Mar 2023 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अरबाज के परिजन दहशत में हैं। मां बाप और बहनें घर के बाहर नहीं निकल रहें है। अरबाज के तीन भाई भी लापता हैं। इस बीच पता चला है कि परिवार के लोगों ने अरबाज की शादी के लिए रिश्ता तय कर लिया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की गाड़ी का ड्राइवर अरबाज एकाउंटर में ढेर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अरबाज के परिजन दहशत में हैं। मां बाप और बहनें घर के बाहर नहीं निकल रहें है। अरबाज के तीन भाई भी लापता हैं। इस बीच पता चला है कि परिवार के लोगों ने अरबाज की शादी के लिए रिश्ता तय कर लिया था। दो महीने बाद उसकी शाद होने वाली थी। अरबाज का एनकाउंटर होने के बाद से उसके मां बाप और चार बहनें सदमे में हैं।

विज्ञापन


मंगलवार की देर रात अरबाज का शव लेकर गांव पहुंचे उसके चाचा अशफाक ने बताया कि जवान बेटे का एनकाउंटर होने के बाद से परिवार के लोग काफी डरे सहमे हुए हैं। परिवार के लोगों ने अरबाज की शादी के लिए ननिहाल में ही उसका रिश्ता बांदा जिले के मढ़हा गांव की एक युवती से तय कर लिया था। पिता आफाक ने बताया कि एनकाउंटर होने से पहले अरबाज अपने दोस्त मुजीब के बुलाने पर मढहा गांव गया था। न जाने कब अरबाज को किस हालत में पुलिस ने पकड़ कर एनकाउंटर कर दिया, यह सब समझ से परे है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें