फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सबसे रईस तो कांग्रेस उम्मीदवार सीमा सबसे गरीब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी समर में कूदे राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों में सिराथू से कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी सबसे गरीब हैं। जबकि चायल से अपना दल (एस) प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सबसे धनाड्य हैं। नागेंद्र के पास 21 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान जो हलफनामे प्रस्तुत किए हैं उसमें सिराथू से कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी ने अपनी संपत्ति केवल आठ लाख बताई है। इनके पास कोई चार पहिया वाहन नहीं है। वाहन के नाम पर सिर्फ एक बाइक है।
जबकि अमीरों की श्रेणी में चायल से भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह ने अपने हलफनामे में अपनी चल-अचल संपत्ति की कीमत 25.72 करोड़ बताई है। इनके पास दो फार्च्यूनर कार, ट्रैक्टर, हाइड्रा, बाइक समेत 16 वाहन हैं। सिराथू से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा-अपना दल कमेरीवादी (गठबंधन) उम्मीदवार पल्लवी पटेल, मंझनपुर से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, चायल से सपा उम्मीदवार पूजा पाल, कांग्रेस के तलत अजीम, मंझनपुर से भाजपा उम्मीदवार लालबहादुर, बसपा की नीतू कनौजिया एवं कांग्रेस प्रत्याशी अरुण विद्यार्थी भी करोड़पति हैं। वहीं, सिराथू से बसपा प्रत्याशी मुंसब अली उस्मानी ने अपनी चल-अचल संपत्ति की कीमत 70 लाख बताई है।
विज्ञापन

नीतू डॉक्टर, पल्लवी पीएचडी व लालबहादुर, अतुल और सीमा हैं एमए, बीएड
विधानसभा चुनाव के लिए तीनों सीटों से नामांकन करने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता का जिक्र करें तो 12 में छह प्रत्याशी सिर्फ स्नातक हैं। जबकि नीतू कनौजिया एमबीबीएस, पल्लवी पटेल बायोटेक्नालॉजी से पीएचडी, लाल बहादुर व सीमा एमए, बीएड, अतुल द्विवेदी बीए, बीएड, एलएलबी, अरुण विद्यार्थी बीए एलएलबी हैं।
अतुल, सीमा और पल्लवी पर केस नहीं, डिप्टी सीएम पर सात मुकदमे
नामांकन करने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों के 12 उम्मीदवारों में तीन पर मुकदमे नहीं हैं। निर्वाचन कार्यालय में दाखिल हलफनामे के मुताबिक अतुल द्विवेदी, सीमा देवी और पल्लवी पटेल के खिलाफ कहीं कोई मुकदमा नहीं दर्ज है। वहीं, केशव मौर्य के खिलाफ सर्वाधिक सात मुकदमे पंजीकृत हैं। हालांकि, ये मुकदमे आंदोलनों के दौरान के हैं। इनमें से चार मुकदमे वापस भी लिए जा चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण विद्यार्थी, तलत अजीम व पूजा पाल के खिलाफ चार-चार, नागेंद्र प्रताप सिंह पर दो, इंद्रजीत सरोज, लालबहादुर और नीतू कनौजिया के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक-एक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें