फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से नाराज किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Thu, 18 Apr 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
poision
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर 17 वर्षीय एक लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 इलाके की एक किशोरी और पड़ोस में रहने वाला युवक एक ही स्कूल में पढ़ते थे। बताया जाता है कि साथ पढ़ाई के दौरान किशोरी का युवक से प्रेम हो गया। दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे। प्यार परवान चढ़ा तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इस पर किशोरी के घर वालों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद भी दोनों का छिप-छिपकर मिलना जारी रहा। बताया जा रहा है कि बुधवार की भोर किशोरी शौच के बहाने घर से गई और खेतों की तरफ प्रेमी से मिल रही थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर लौटने पर उसे जमकर फटकार लगाई। इससे नाराज किशोरी घर के अंदर कीटनाशक खा लिया। इसके कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले उसे अस्पताल ले जाते कि इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने यमुना किनारे उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष महेवाघाट ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें